7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माँ-बेटी की तलाशी में मिला कुछ ऐसा कि पुलिस रह गई हैरान

तस्कर मादक पदार्थ की खेप लेकर बरेली पहुंचे थे तभी मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम और थाना कोतवाली पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Google source verification
crime bareilly

माँ-बेटी की तलाशी में मिला कुछ ऐसा की पुलिस रह गई हैरान

बरेली। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गैंग का खुलासा बरेली पुलिस ने किया है। पुलिस ने मां-बेटी समेत चार तस्करों को गिरफ्तार कर इनके पास से चार किलोग्राम अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 40 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयोग आने वाली एक कार भी बरामद की है। ये तस्कर झारखंड से नशीले पदार्थों की खेप लाकर पंजाब और अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे। इस बार तस्कर मादक पदार्थ की खेप लेकर बरेली पहुंचे थे तभी मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम और थाना कोतवाली पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

एसपी सिटी अभिनंदन सिंह और एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय ने सोमवार को गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम और कोतवाली पुलिस ने माँ- बेटी समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। मां-बेटी मोहिनी और शीला बिथरी चैनपुर की रामगंगानगर कॉलोनी की रहने वाली है जबकि गिरफ्त में आए अन्य दो तस्कर हरीश और ओमप्रकाश सुभाषनगर के रहने वाले है। इन तस्करों के पास से पुलिस ने चार किलो अफीम बरामद की है जिसे पंजाब में स्पालई किया जाना था।

पुलिस से बचने के लिए महिलाएं कर रही तस्करी

मादक पदार्थों के तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की गई मां-बेटी मादक पदार्थों की स्पालई करती थी। किसी को शक न हो इसके लिए मादक पदार्थों के तस्कर महिलाओं का इस्तेमाल करते है। ये मां-बेटी भी पहले कई बार मादक पदार्थों की खेप लेकर पंजाब जा चुकी है। जिस समय पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार किया इन लोगों ने अपने पेट में अफीम के पैकेट बाँध रखे थे।

बरेली बना गढ़

नेशनल हाइवे 24 पर लखनऊ दिल्ली के बीच पड़ने वाला बरेली जिले की सीमा उत्तराखंड बार्डर से भी लगती है इस लिए बरेली मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा गढ़ बन गया है। यहाँ पर इसके पहले भी कई बार मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग