विशेष कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यदि देखा जाए तो ब्रह्मांड में मौजूद ग्रह आपके शरीर के सातों चक्रो से ही संबंधित हैं।व्यक्ति को चाहिए सही अनुपात में पानी जरूर पिए पानी का सम्बन्ध चंद्रमा से है और चंद्रमा व्यक्ति के मन का कारक ग्रह है। इसके साथ ही साथ योग मेडिटेशन को भी जरूर अपनाए। दिन में 20 मिनट मेडिटेशन को जरूर दे। इलायची का सेवन जरूर करें।विशेष कुमार ने बताया कि एड्रेनलिन और कोर्टिसोल ऐसे दो खतरनाक हार्मोन हैं जो व्यक्ति के भीतर जबरदस्त स्ट्रेस पैदा कर देते हैं इनसे बचना चाहिए और एंड्रोफिन,सेरोटिन डोपामिन,ऑक्सीटॉसिन जैसे खुशी पैदा करने वाले हार्मोन को बढ़ाना चाहिए उसके लिए केला,चॉकलेट,शकरकंद, ओमेगा 3 फैटी एसिड,लहसुन,हल्दी,बादाम का सेवन करें ये सारी चीजें व्यक्ति को मेंटल स्ट्रेस से मुक्त कर देती हैं।