खुलासे के लिए टीम का हुआ गठन
घटना की जानकारी होते ही एसएसपी मुनिराज (SSP muniraj), एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, एसपी क्राइम रमेश भारतीय कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को भी बुलाया गया। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि घटना देखकर लगता है कि धारदार हथियार से दंपत्ति की हत्या की गई है। उनका कहना है पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रूपा सत्संगी की मौत हो चुकी थी जबकि उनके पति नीरज सत्संगी की सांस चल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने ही उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटना देखकर ऐसा लगता है कि मर्डर लूट के इरादे से नहीं किया गया है। एसएसपी ने बताया कि डबल मर्डर के खुलासे के लिए तीन टीमों के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।