बरेली। शहर के बड़े तेल कारोबारी और बीएल एग्रो के मालिक घनश्याम खंडेलवाल और उनके भाई दिलीप खंडेलवाल के प्रतिष्ठानों में आयकर विभाग की 27 टीमों के 250 से ज्यादा अफसरों ने एक साथ छापेमारी की। बरेली में आयकर विभाग की अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य्प्रदेश,उत्तराखंड और हरियाणा से आए अफसरों ने दोनों भाइयों के 29 ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान प्रतिस्ठानों के कम्प्यूटर और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए है। प्रधान आयकर निदेशक विजिलेंस यूपी- उत्तराखंड अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों भाई तेल के बड़े कारोबारी है। कालेधन की सूचना पर छापेमारी की गई है और जब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी तक कार्रवाई जारी रहेगी।