बरेली। बीएएल एग्रो और खंडेलवाल एडिबल ऑयल के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। छापेमारी के दौरान खंडेलवाल एडिबल ऑयल के मालिक दिलीप खंडेलवाल के गोदाम में छापेमारी के दौरान एक तिजोरी बरामद हुई है जिसमे से 12 किलो सोना और हीरे बरामद हुए है। इसके साथ ही बीएल एग्रो के कुछ बेनामी कंपनियों से लेन देन की भी बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में 137 करोड़ रूपये की हेराफेरी की संभावना जताई जा रही है। आयकर विभाग के अफसरों की माने तो अभी नगदी बहुत कम मात्रा में मिल पाई है।