
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार पर इंस्पेक्टर ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, एसएसपी ने इसंपेक्टर पर गिराई गाज
बरेली। प्रदेश पुलिस के मुखिया भले ही पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहने की सीख देते हो लेकिन पुलिसकर्मी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बरेली का है जहाँ पर प्रेमनगर थाने में एडिशनल इंस्पेक्टर शाहिद अली ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार पर ही अभद्र् टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी जब भाजपा नेताओं को हुई तो उन्होंने इंपेक्टर की शिकायत एडीजी से कर दी। बात एसएसपी मुनिराज तक पहुंची तो उन्होंने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया।
ये भी पढ़ें
क्या था मामला
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार बाल्मीकि मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मेले के बाहर इंस्पेक्टर शाहिद अली को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था। मेले में जब केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार लोगों को सम्बोधित कर रहें थे तो इंस्पेक्टर ने उन पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इंस्पेक्टर के बगल में खड़े केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के ड्राइवर ने ये बात सुन ली और उसने केंद्रीय मंत्री के साथ गए भाजपा नेताओं को पूरी बात बता दी।
ये भी पढ़ें
किया गया लाइन हाजिर
केंद्रीय मंत्री पर इंस्पेक्टर की टिप्पणी से भाजपा नेता नाराज हो गए और उन्होंने मेले में पहुंचे एडीजी प्रेमप्रकाश को मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर की शिकायत कर दी। इंस्पेक्टर की शिकायत एसएसपी मुनिराज तक पहुंची तो उन्होंने इंस्पेक्टर को थाने से हटा कर पुलिस लाइन में ट्रांसफर कर दिया।
ये भी पढ़ें
Updated on:
25 Oct 2018 01:39 pm
Published on:
25 Oct 2018 01:39 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
