
Video: भाभी के बारे में करी गलत बात तो देवर ने कर दी हत्या
बरेली। भमौरा इलाके में चार महीने पहले हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में देवचरा के रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने शराब के नशे में दूसरे युवक के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी थी। काफी मेहनत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जून में हुई थी वारदात
हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि 15 जून को बदायूं के विनावर के रहने वाले जयप्रकाश का शव भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा में मिला था। जयप्रकाश की सिर में ईंट मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की लेकिन मृतक के घर वाले सहयोग नहीं कर रहे थे पुलिस को पहले से ही शक था इस हत्याकांड में किसी करीबी का हाथ है। जिसके बाद पुलिस ने काफी मेहनत से हत्यारे का पता लगाया था तो पता चला कि हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि मृतक का ही रिश्तेदार मनोज गुप्ता है। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ की तो मनोज ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया।
शराब के नशे की हत्या
वारदात वाली रात मनोज और जयप्रकाश ने साथ में शराब पी थी। जयप्रकाश और आरोपी की भाभी के संबंध भी थे। शराब के नशे में ही जयप्रकाश ने मनोज की भाभी के लिए गलत बात कह दी जिसके कारण दोनों में झगड़ा बढ़ गया और इसी झगड़े में मनोज ने जयप्रकाश पर ईंट से हमला कर दिया। घायल होने के बाद जयप्रकाश वही गिर गया और मनोज मौके से फरार हो गया। रात में किसी वक्त मनोज की मौत हो गई और उसका शव सुबह बरामद हुआ।
Published on:
27 Oct 2018 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
