बरेली। बहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने राजमिस्त्री इमरान की हत्या का खुलासा कर दिया है। इमरान की हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई थी। इमरान के अवैध संबंध पुर्तगाल में रहने वाले शख्स की पत्नी से हो गए थे। पुर्तगाल में रहने वाले शख्स को जब पता चला कि उसकी पत्नी के राजमिस्त्री से अवैध संबंध हैं तो उसने राजमिस्त्री को रास्ते से हटाने के लिए अपने फुफेरे भाई के साथ प्लानिंग की और वापस पुर्तगाल रवाना हो गया। जिसके बाद फुफेरे भाई ने अपने ***** और उसके दो साथियों के साथ मिलकर राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।