31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौलाना तौकीर बोले- 10 लाख मुस्लिम लड़कियों को हिंदू लड़कों ने फंसाया, नहीं हैं मुसलमान सुरक्षित

Bareilly News : तौकीर रजा ने कहा कि जो लोग हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 15 Mar 2023, 7:20 PM IST

Maulana Taukir Raza reaction on 10 Lakh Musim girls trapping

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा का एक बयान आया है। उन्होंने कहा, “देश में मुसलमान सुरक्षित नहीं है। मुसलमानों की लिंचिंग हो रही है, उन्हें जिंदा जलाया जा रहा है। हमें तो लिंचिग की आदत हो गई है। हम तो मरने को तैयार हैं, हमें घेर कर मार डालो।”

मुसलमानों की लड़कियों को फंसा रहे हैं हिंदू लड़के
उन्होंने आगे कहा, “मुसलमानों की लड़कियों को हिंदू लड़के फंसा रहे हैं। 10 लाख मुस्लिम लड़कियों को हिंदू लड़कों ने फंसाया है। इन्हीं सब मामलों की वजह से मुझे तिरंगा यात्रा निकालनी पड़ रही है। हमारी बात सरकार नहीं सुन रही है। यही कारण है कि हमें राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के लिए जाना पड़ रहा है।”

मौलाना तौकीर रजा ने कहा, “जो लोग हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। क्योंकि आज हिंदू राष्ट्र की बात हो रही है, कल कोई मुस्लिम राष्ट्र की बात करेगा। तिरंगा यात्रा निकालना इसलिए जरूरी है कि मुल्क में कुछ ऐसे संगठन हैं जो माहौल खराब कर रहे हैं। सरकार उनकी सहायता कर रही है।”

ऐसे लोगों से मिली हुई है केंद्र सरकार
मौलाना तौकीर रजा ने कहा, “मेरा मानना यह है कि केंद्र सरकार ने ही माहौल खराब करने वाले लोगों को लगाया हुआ है, उन्हें आदेश है कि इस तरह के काम करते रहो और लोगों को उलझा कर रखो। सरकार लोगों की बुनियादी जरूरत पर ध्यान नहीं देती है। सिर्फ लिंचिंग और फसाद पर नजर बनाए रखती है।”

यह भी पढ़ें: कानपुर में वकीलों ने आरोपियों और पुलिस को पीटा, 10 पर FIR

उन्होंने आगे कहा, “ये लोग हिंदू मुस्लिम नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, आरएसएस के दत्तात्रेय होसबले कह रहे थे कि हिंदू राष्ट्र पहले से है, जब पहले से हिंदू राष्ट्र है तो हिंदू राष्ट्र की मांग क्यों हो रही है? हिंदू राष्ट्र की मांग जो लोग उठा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।”

हमारे एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में संविधान होगा
मौलाना ने कहा, “मजबूर होकर हम तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। हमारे एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में संविधान होगा। राष्ट्रपति से जो हमारा प्रतिनिधिमंडल मिलेगा, उसमें देश भर के 15 लोग शामिल होंगे। 15 लोगों की आईडी राष्ट्रपति को भेज दी गई है।”

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश