मौलाना तौकीर रजा ने मुजफ्फरनगर में व्यक्ति की पैंट उतारे जाने पर कहा, "हम अपने देश और देशवासियों से प्यार करने वाले अच्छे और सच्चे मुसलमान हैं। हम किसी से नफरत नहीं करते हैं और जिन लोगों को हम पसंद नहीं हैं। चाहे वह सरकार हो या प्रशासन या फिर पुलिस हो, अगर हम उन्हें पसंद नहीं हैं तो उनको बताना चाहिए कि हम क्या करें? मैं इतना ही कहूंगा कि पैंट आतंकवादी उतारें या फिर कोई और उतारे, उनसे बड़ा आतंकी कौन हैं? हाल ही में जो घटना मुजफ्फरनगर में हुई है, असल में आतंकियों ने ही उनसे ही ऐसा करना सीखा है, इसलिए उनसे बड़ा कोई आतंकवादी नहीं है, जो लोगों की पैंट उतारने का काम करता है। और जो लोग अपनी पैंट नहीं उतारना चाहते हैं। मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि वह लोग अपनी पहचान के साथ जिंदा रहें। हमें देखकर लोगों को यह पता चल जाना चाहिए कि हम अपने देश से प्यार करने वाले सच्चे और अच्छे मुसलमान हैं।"