9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पैरवी रंग लाई, तौसीफ मियां को मिली रिहाई

तौसीफ मियां की रिहाई की सूचना पर दरगाह के मुरीदों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Maulana Tausif was released by the court in UAE

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पैरवी रंग लाई, तौसीफ मियां को मिली रिहाई

बरेली। आला हजरत खानदान के वरिष्ठ सदस्य तौसीफ रज़ा खां (तौसीफ मियां )को अबूधाबी की अदालत ने रिहा कर दिया है। तौसीफ मियां को यूएई में एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था। तौसीफ मियां के पास से दवाई बरामद हुई थी जिसके पर्चे उनके पास नहीं थे। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने पैरवी कर सभी कागजात पूरे कराए जिसके बाद तौसीफ मियां को रिहा कर दिया गया। वो जल्द ही वापस बरेली लौट आएँगे। तौसीफ मियां की रिहाई की सूचना पर दरगाह के मुरीदों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।

संतोष गंगवार ने की मदद

तौसीफ मियां को शारजाह में हिरासत में लिए जाने के बाद उनके मुरीदों में बेचैनी बढ़ गई थी और उनकी रिहाई के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया था। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और उनके स्टाफ ने इस मामले में तौसीफ मियां के परिजनों की मदद की। संतोष गंगवार के दखल के बाद स्वास्थ्य और विदेश मंत्रालय से कागजात बनवाए गए जिन्हे यूएई में भारतीय दूतावास के साथ ही अदालत में जमा किया गया जिसके बाद तौसीफ मियां को रिहा किया गया। तौसीफ मियां की रिहाई के बाद रज़ा एकेडमी ने संतोष गंगवार और उनके स्टाफ का शुक्रिया अदा किया।

यह था मामला

19 अक्टूबर को मौलाना तोसीफ रज़ा खां को यूएई के एयरपॉर्ट पर रोक लिया गया था। उनके बैग से दवा मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर लम्बी पूछताछ की थी। मामले में आला हजरत खानदान के लोगों के अलावा तमाम लोग मौलाना की पैरवी में लगे हुए थे। जब यूएई पुलिस ने दवा के पर्चों को भारत सरकार से सतयापित कराने की बात कही तो दरगाह के लोगों ने केंद्रीय मंत्रियों से सम्पर्क किया। दवा के पर्चे सत्यापित करा कर यूएई भेजे गए जिसके बाद मौलाना तौसीफ की रिहाई सम्भव हो सकी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग