5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महज 10 रूपये के लिए ले ली दोस्त की जान

10 रूपये के लिए कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात भुता थाना क्षेत्र के रामपुरा प्रवीन गाँव की है

2 min read
Google source verification
murder

महज 10 रूपये के लिए ले ली दोस्त की जान

बरेली। बाल काटने के रूपये को लेकर हुए मामूली से विवाद में एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। 10 रूपये के लिए कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात भुता थाना क्षेत्र के रामपुरा प्रवीन गाँव की है जहाँ पर बाल काटने के रूपये को लेकर नाई और उसके दोस्त में कहासुनी हो गई और विवाद इतना बढ़ा कि नाई ने बाल काटने वाली कैंची से अपने दोस्त की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गाँव से फरार हो गया जिसे पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें

पिता ने बुरी आदतों के चलते बेच डाली करोड़ों की जमीन तो बेटों ने उठा लिया खौफनाक कदम

आरोपी गिरफ्तार

एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि भुता थाना क्षेत्र के रम्पुरा प्रवीन गाँव का रहने वाला अहिवरन बाल काटने का काम करता है। शुक्रवार की शाम अहिवरन का गाँव के ही प्रेमपाल से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ा की अहिवरन ने बाल काटने वाली कैंची से प्रेमपाल पर वार कर दिया जिससे प्रेमपाल बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उसकी रस्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

न्याय की गुहार लेकर पहुंची थी रेप पीड़िता, पुलिस अधिकारी ने दिया ऐसा जवाब, लटक गई फंदे पर

बेटों को भी मारा
जिस समय अहिवरन और प्रेमपाल का झगड़ा हो रहा था उस दौरान प्रेमपाल के बेटों ने बीचबचाव की कोशिश की लेकिन अहिवरन ने प्रेमपाल बेटों की भी पिटाई कर दी। झगड़े के दौरान ही अहिवरन ने प्रेमपाल पर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। प्रेमपाल की हत्या करने के बाद अहिवरन अपने परिवार के साथ गाँव से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसका सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

सुहाग की सेज पर खुला पति का ऐसा राज, दुल्हन के उड़ गये होश...