
rupay card for farmers
बरेली। जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन में किसान दिवस व जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिलाधिकारी ने किसानों से एक-एक करके उनकी समस्याएं, सुझाव व शासकीय कार्यालयों से होने वाले कार्यों के बारे में पूछताछ की व सम्बन्धित अधिकारियों को नोट कराते हुये तत्परता से निस्तारण के निर्देश दिये।
योजनाओं की दी गई जानकारी
गोष्ठी में किसानों को रुपेकार्ड योजना एवं वर्मी कम्पोस्ट योजना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इसका किसान अधिक से अधिक लाभ उठाये। नए केसीसी के पात्र किसानों को बैंक से अब रुपेकार्ड मिलेगा इसके लिये 30 जून तक बैंकों में कैम्प लग रहे है। 21 जून को ब्लाक भदपुरा व मीरगंज, 22 जून को शेरगढ़ व रामनगर, 25 जून को मझगवां व आलमपुर जाफराबाद, 26 जून को क्यारा व भोजीपुरा, 27 जून को बहेड़ी व बिथरी चैनपुर, 28 जून को भुता व फतेहगंज पश्चिमी तथा 29 जून को ब्लाक दमखोदा के समस्त बैंक शाखाओं में कैम्प लगेंगे। तथा किसानों के आवेदन भरे जाएंगे।
वर्मी कम्पोस्ट प्लांट लगेंगे
इस वर्ष 2469 वर्मी कम्पोस्ट प्लांट की स्थापना होगी प्रत्येक ग्राम पंचायत मे कम से कम एक प्लांट स्थापित होगा। इसमे आठ हजार रुपए लागत आती है जिस पर छह हजार सरकार देती है। जिलाधिकारी ने किसानों से इसका लाभ उठाने की अपेक्षा की। सिंचाई विभाग नहरों का रोस्टर ब्लाक स्तर तक सार्वजनिक करें। किसान संगठनों को अवगत कराये ताकि हर किसान उसे जाने और उसी अनुरुप फसल की व्यवस्था करें।
मोबाइल से पूछी जाएंगी किसानों की समस्या
गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी सत्येद्र कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह से अभियान चलाकर खराब ट्यूबेल को दुरस्त कराया जायेगा। ट्यूबेल चलने, नहर चलने, बीज व खाद की उपलब्धता की जानकारी किसान से सीधे मोबाइल पर फोन कर ली जाएगी। हर गांव से किसानों के फोन नम्बर एकत्रित किये गये है। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान सम्बन्धी कार्य समय से सही रुप में पूर्ण हो इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो और अगर लापरवाही होगी तो र कार्यवाही की जाएगी । कृषि वैज्ञानिको ने खरीफ फसलों की बुवाई, सिंचाई, बीज शोधन आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। किसानों द्वारा पूछे गये प्रश्नो का उत्तर दिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Published on:
20 Jun 2018 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
