
बुजुर्ग बोला हलाला के लिए नहीं किया था निकाह, बीवी को तलाक देकर नहीं करूंगा गुनाह
बरेली। तलाक और हलाला का एक अजीब मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि पति से तलाक के बाद उसका हलाला के बुजुर्ग से कराया गया लेकिन अब बुजुर्ग उसे तलाक नहीं दे रहा है जिसके कारण वो अपने पहले पति से निकाह नहीं कर पा रही है। मामला सुर्खियों में आने के बाद महिला से निकाह करने वाला बुजुर्ग भी सामने आया है उसका कहना है कि उसने हलाला के लिए महिला से निकाह नहीं किया था तो फिर क्यों उसे तलाक दे कर गुनाह करू। फिलहाल ये मामला बरेली में सुर्ख़ियों में बना हुआ है।
क्या है मामला
उत्तराखंड के खटीमा के रहने वाली महिला परेशान होकर तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाली फरहत नकवी के पास पहुंची थी। महिला का कहना है कि उसका निकाह खटीमा के ही एक युवक से 2010 में हुआ था। 2013 में मियां बीवी के बीच हुए झगड़े के कारण नौबत तलाक तक पहुंच गई और शौहर ने अपनी बीवी को तलाक दे कर उससे रिश्ता समाप्त कर दिया। कुछ समय बाद दोनों ने फिर साथ रहने की सोची तो हलाला की रस्म बीच में आ गई। रिश्तेदारों ने बरेली के रहने वाले एक बुजुर्ग को हलाला के लिए तैयार किया और 25 नवंबर 2016 को युवती का निकाह बुजुर्ग से करा दिया। निकाह के बाद बुजुर्ग का मन डोल गया और अब वो युवती को तलाक नहीं दे रहा है।
बुजुर्ग बोला नहीं दूंगा तलाक
अपने ऊपर आरोप लगने के बाद बुजुर्ग भी मीडिया के सामने आया और उसने कहा कि उसका निकाह महिला से कराया गया था और ये निकाह हलाला कराने के लिए नहीं हुआ था। निकाह में बरात गई थी और 200 लोग शामिल हुए थे। निकाह में ससुराल वालों दहेज भी दिया था उसने बताया कि निकाह के बाद महिला करीब दो माह तक अपने बेटे के साथ उसके पास रही इतना ही उसने बेटे का स्कूल में दाखिला भी कराया था लेकिन दो माह बाद ही महिला चली गई और अब वो हलाला का इल्जाम लगा रही है। बुजुर्ग ने कहा कि वो अपनी बीवी को तलाक देकर गुनाह नहीं करेगा।
Published on:
24 Oct 2018 07:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
