1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री राजभर बोले- नेताओं की नियत और मंशा ठीक नहीं, 2019 में भाजपा के साथ गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

राजभार ने यह भी कहा कि जानबूझ कर शराब के रूप में लोगों को जहर पिलाया जा रहा है और शराब के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 3:54 PM IST

Omprakash Rajbhar

मंत्री राजभर बोले- नेताओं की नियत और मंशा ठीक नहीं, 2019 में भाजपा के साथ गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश में शराब बिक्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। कानपुर देहात में शराब पीने से हुई मौत के सवाल पर राजभर ने कहा कि मद्यपान निषेध विभाग जब शराब को जहर से भी ज्यादा खतरनाक बताता है तो शराब पर रोक क्यों नहीं लगती उनका कहना है कि जानबूझ कर शराब के रूप में लोगों को जहर पिलाया जा रहा है और शराब के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा जिला नहीं है जहां शराब से मौत न हुई हो और शराब के खिलाफ करीब 35 हजार महिलाओं ने बलिया में सम्मेलन किया था। उन्होंने कुछ राज्यों का हवाला देते हुए कहा कि जब गुजरात, बिहार , केरल और नागालैंड जैसे राज्यों में शराब पर रोक लग सकती है तो यहां क्यों नहीं। उनका कहना है कि उनका शराब के खिलाफ़ अभियान जारी रहेगा और आजमगढ़, बनारस और कुशीनगर में शराब के खिलाफ़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

नेताओं की नियत ठीक नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव द्वारा सरकारी बंगला न छोड़ने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि नेताओं की नियत और मंशा ठीक नहीं है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर देश के नेता सुधर जाएं तो देश सुधर जाएगा।

चुनाव के समय निकलते हैं विवाद के जिन्न

जिन्ना के सवाल के जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिन्ना विवाद से पहले पद्मावत फ़िल्म को लेकर बवाल हुआ था और ये सब बवाल सिर्फ चुनाव के समय होते हैं इस समय कोई चुनाव नही हैं तो बवाल भी नहीं है। उनका कहना है कि पार्टियों में कुछ ऐसे लोग हैं जो चुनाव के समय किसी न किसी मुद्दे पर बवाल करते हैं।

2022 तक गठबंधन

भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी का भाजपा से 2022 तक गठबंधन है लोकसभा चुनाव में वो कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नही दिया।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश