2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के बीच हुआ विवाद, पुलिस ने मरीज को लिया हिरासत में

फिलहाल जिलाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्र के हस्तक्षेप के बाद मरीज को पुलिस ने छोड़ दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 3:25 PM IST

Fighting

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के बीच हुआ विवाद, पुलिस ने मरीज को लिया हिरासत में

पीलीभीत। सरकारी अस्पताल के डाक्टर ने एक मरीज को गाली गलौज का आरोप लगाकर पुलिस के हवाले कर थाने की सैर करा दी। जबकि घटना के समय डॉक्टर खुद मरीज से धक्का-मुक्की व गाली कर रहा था, जो कि कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल डीएम के संज्ञान में आने पर मरीज को दोपहर बाद पुलिस ने छोड़ा है। जिलाधिकारी ने जांच की बात कही है, मामला पीलीभीत की कोतवाली पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का है।

यह भी पढ़ें- ये हैं बरेली के 'रोटी वाले डॉक्टर', जरूरतमंद के लिए घर-घर से जुटाते हैं खाना

मरीज का आरोप डॉक्टर ने की मारपीट

कोतवाली पूरनपुर के अन्दर पुलिस हिरासत में बैठे रामचन्द्र को डाक्टर की शिकायत पर पकड़ लिया गया है। रामचंन्द्र पर आरोप है कि अस्पताल में इसने डाक्टर को गाली दी। जबकि रामचंद्र का आरोप है कि डॉक्टर ने उल्टा उसके साथ मारपीट की और गाली गलौज की। वीडियो भी शूट हुई है जिसमें मुंह पर मास्क लगाये डाक्टर अभिनव पान्डे मरीज रामचन्द्र को धमकाते हुए गालियां देता हुआ दिख रहा है। वहीं एक दूसरे डॉक्टर कमर ने रामचन्द्र को धक्के दे कर बाहर कर दिया। यह पूरा मामला सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पूरनुपर का है।

यह भी पढ़ें- सिगरेट बुझाने के लिए कहा तो दबंगों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा, दो के हाथ टूटे

जिला अधिकारी के संज्ञान में आने के बाद मरीज को छोड़ा

डॉक्टर की मानें तो रामचन्द्र दिखाने आया और किसी बात को लेकर गाली देने लगा, वहीं रामचन्द्र का कहना है कि उल्टे उसको ही कमरे में बंद कर मारा पीटा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल जिलाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्र के हस्तक्षेप के बाद मरीज को पुलिस ने छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल