2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध पार्किंग ठेकेदारों की गुंडई, श्रद्धालुओं के साथ मारपीट

पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत के चलते गुंडों के बल पर अवैध रूप से पार्किंग के नाम पर वसूली हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 15 May 2018, 7:44 PM IST

Fighting

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र में मैक्स पिकप के ड्राइवर और पार्किंग की पर्ची काटने वाले के बीच पहले तो कहा सुनी हुई और कहा सुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों के बीच किसी तरह बीच बचाव किया। मैक्स पिकअप गाड़ी के चालक का आरोप है कि ये लोग अवैध तारीखे से पार्किंग का ठेका उगाहते हैं।

ये है मामला

प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ भले ही भय मुक्त शासन स्वच्छ प्रशासन की बात करते हों और सभी को ईमानदारी के पाठ पढ़ाते हों मगर मथुरा में योगी सरकार के भय मुक्त शासन की पोल खोल दी। मथुरा में जिला प्रशासन और नगर निगम की मिली भगत के चलते अवैध पार्किंग वसूली के चलते श्रद्धालुओं से पार्किंग ठेकेदार ने उस समय मारपीट मार दी जब वो दर्शन कर मथुरा वापस लौट रहे थे, ठेकेदार और उसके गुर्गों ने अवैध पार्किंग का पैसा न देने पर महिला और पुरुषों के साथ जमकर मारपीट की वो भी पुलिस की मौजूदगी में। सड़क पर खुलेआम अवैध पार्किंग वसूली का विरोध करना श्रद्धालुओं को उस समय महंगा पड़ गया जब देर रात अवैध पार्किंग वसूली कर रहे लोगों ने चामुंडा देवी के दर्शन कर लौटते श्रद्धालुओं से बिना पार्किंग किये पैसा मांगा और जब विरोध किया तो पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों ने मारपीट कर दी और मोके पर खड़ी पुलिस तमाशबीन बनकर पूरी घटना को देखते रही।


आएदिन हो रहे झगड़े

बता दें कि पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत के चलते गुंडों के बल पर अवैध रूप से पार्किंग के नाम पर वसूली हो रही है। अगर कोई पैसा न दे तो पार्किंग ठेकेदार और उनके गुर्गे मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। ये घटना मथुरा वृन्दावन में आम हो गयी है मगर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ ही नगर निगम अवैध वसूली में लिप्त होने के चलते रोक लगाने में नाकामयाब साबित हो रहे है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश