27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन ने नहीं कसी नकेल तो अभिभावक संघ ने किया हल्ला बोल

निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए अभिभावक संघ ने रविवार को महा रैली का आयोजन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 12 Aug 2018, 6:20 PM IST

railly

निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन ने नहीं कसी नकेल तो अभिभावक संघ ने किया हल्ला बोल

बरेली। निजी स्कूलों की मनमानी पर सरकार ने भले ही लगाम लगाने के लिए फीस अध्यादेश लागू करने का आदेश दिया हो लेकिन जिला प्रशासन अभी तक निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम नहीं लगा पाया है। निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए अभिभावक संघ ने रविवार को महा रैली का आयोजन किया। रैली डीडीपुरम से शुरू होकर गांधी उद्यान पर समाप्त हुई। अभिभावक संघ की इस महारैली में सैकड़ों की तादात में लोग शामिल हुए। रैली के बाद गांधी उद्यान में एक सभा का भी आयोजन किया गया जिसमे स्कूलों की जारी मनमानी पर लगाम लगाने की मांग की गई।

प्रशासन क्यों नहीं लगा रहा लगाम
अभिभावक संघ के अध्यक्ष अंकुर किशोर सक्सेना ने कहा कि शासन के आदेश होने के बाद भी प्रशासन ने पिछले चार महीनों से अभी तक स्कूलों की मनमानी पर लगाम नहीं लगा पाया है। उन्होंने सवाल उठया कि आखिर प्रशासन क्यों मौन बैठा है और प्रशासन की तरफ से स्कूलों को क्यों छूट दी जा रही है, जिससे वह मनमानी फीस वसूल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि हर स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हो तथा अभिभावक जब चाहे इन कैमरों की जांच कर सकें। इसके अलावा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी स्कूलों में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो फीस का दायरा निश्चित किया है, सभी स्कूल उसी दायरे के अंतर्गत फीस तय करें। तमाम कोशिशों के बाद भी जब प्रशासन ने स्कूलों पर अभी तक इस बारे में कोई कार्यवाही नहीं करी, तब इस महारैली एवं धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें

मीठी बनी चाय तो शौहर बोला तलाक-तलाक-तलाक

अन्य संगठन भी हुए शामिल

अभिभावक संघ के इस प्रदर्शन में बरेली ट्रेड यूनियन, व्यापार मंडल,रेलवे मजदूर यूनियन, नॉर्दन रेलवे एंप्लाइज यूनियन समेत कई संगठन शामिल हुए और उन्होंने अभिभावक संघ के साथ इस मुद्दे पर भविष्य में भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की बात कही। भारी बारिश के बाद भी सैकड़ों की तादात में रैली में अभिभावक शामिल हुए जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभिभावक निजी स्कूलों की मनमानी से किस कदर परेशान है।इस प्रदर्शन में मुकेश सक्सेना, बसंत चतुर्वेदी, पंकज भट्ट ,संजीव मल्होत्रा ,डॉ आलोक, प्रेम शर्मा , मोहम्मद शाहिद, बाबू लाल, मनीष कटारिया, शशिकांत गौतम,विनोद राजपूत, पंकज सक्सेना, शैलेश शर्मा,विशाल श्रीवास्तव, विशाल जोहरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

आजादी की लड़ाई का गवाह है ये चर्च, हुई थी 40 अंग्रेजों की हत्या

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग