
yogi adityanath
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लखनऊ में औद्योगिक निवेश के ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजन को बरेली कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लाइव प्रसारण देखा गया। लखनऊ में हुए इस औद्योगिक निवेश के ब्रहद शुभारम्भ ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरीमनी में 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश है, जो विभिन्न 84 सेक्टरों में लांच किये गये हैं। बरेली जनपद के 3 प्रोजेक्ट सेरीमनी में लिये गये है। जिसमें बीएल एग्रो का प्रोजेक्ट 323 करोड़ रुपये का, दूसरा क्रिमी डैरीज प्रोजेक्ट 100 करोड़ रुपये का है, जो आंवला में स्थापित की जाएगी। तीसरा सिक्का प्रोमोटर्स 28.51 करोड़ रुपये का है, जिसमें सीबीगंज में उच्च क्लास होटल निर्माण कार्य है।
यह भी पढ़ें
योगी सरकार को दी बधाई
प्रधानमंत्री ने इस वृहद औद्योगिक निवेश के ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी को रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनी बताया। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में तेजी से बढते विकास औद्योगिक स्थापना, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, किसान उत्थान कार्यों आदि के लिए प्रदेश की योगी सरकार की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके अधिकारियों की टीम को बधाई दी।
यह भी पढ़ें
उद्योग बन्धु की हुई बैठक
लाइव प्रसारण से पूर्व कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने उद्यमियों के साथ जिला उद्योग बन्धु की बैठक की। जनपद में औद्योगिक विकास के लिए हर सम्भव सहयोग की बात कही। अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योग बन्धु में लिये गये निर्णयों को पालन करें। अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही होगी। जिलाधिकारी ने औद्योगिक निवेश के लिए सुझाव लिए।
यह भी पढ़ें
इन्होंने देखा प्रसारण
प्रधानमंत्री के इस लाइव प्रसारण को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष रवीन्द्र राठौर, भाजपा नेता गुलशन आनन्द, जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सत्येंद्र कुमार, उद्यमी राजेश गुप्ता, सुरेश सुन्दरानी, भारत भूषण शील, अजय शुक्ला सहित उद्योग जगत से जुडे़ अनेक उद्यमियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, अधिकारियों समेत लगभग 100 लोगों ने लाइव प्रसारण देखा व सुना। प्रसारण देखने के बाद सभी प्रसन्न नजर आए।
यह भी पढ़ें
Updated on:
29 Jul 2018, 4:36 PM IST
Published on:
29 Jul 2018, 4:36 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.