बरेली। बारादरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से 427 ग्राम स्मैक और 513 ग्राम चरस एवं 2.56 लाख रूपये की नगदी बरामद की है। पुलिस द्वारा बरामद की गई स्मैक और चरस की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 57 लाख रूपये बताई जा रही है। महिला को गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस इसके साथियों की तलाश में जुट गई है। जिससे कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वाले पूरे गैंग को पकड़ा जा सके।