कमेटी का कहना है कि यदि किसी स्कूल में किसी बच्चे के साथ कोई अनहोनी होती है तो सबसे पहले स्कूल के प्रबंधक और ऑनर को ही क्योंं गिरफ्तार किया जाता है। जबकि सरकारी स्कूलों में आए दिन छात्र-छात्राओं के साथ कोई न कोई अनहोनी व घटनाएं होती रहती हैं। मगर आज तक किसी सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल, प्रबंधक और शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहींं होती। आज तक किसी भी सरकारी स्कूल पर ताला नहीं लटकाया गया जबकि कोई घटना होने पर सरकार तुंरत हर निजी स्कूल पर ताला लटका देते हैं।