बरेली। आधार कार्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अब बैंक और सिम कार्ड के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही UGC और CBSE आधार को जरूरी नहीं कर सकते है। हलांकि सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का लोगों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि आधार कार्ड की वैधता न होने से अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।