
बरेली। प्रदेश में बच्चियों के साथ आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अलीगढ़ में बच्ची की बेरहमी से हत्या के बाद अब बरेली में आठ साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। भोजीपुरा के एक गांव की रहने वाली बच्ची को गांव का ही युवक बहला फुसला कर गांव के बाहर कब्रिस्तान में ले गया और बच्ची के साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित के परिजन जब बच्ची को खोजते हुए कब्रिस्तान पहुँचे तो बच्ची खून से लथ पथ पड़ी मिली। बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें
बच्ची अस्पताल में भर्ती
भोजीपुरा के एक गाँव की रहने वाली आठ साल की लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी। गाँव के ही रहने वाले अरबाज नाम का युवक बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और बच्ची को कब्रिस्तान में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की और बच्ची को लहूलुहान कर अरबाज मौके से फरार हो गया। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसको खोजना शुरू किया। गाँव वालों ने बच्ची को अरबाज के साथ कब्रिस्तान की तरफ जाते देखा था। जब परिजन के साथ गाँव वाले कब्रिस्तान पहुंचे तो बच्ची खून से लथ पथ कब्रिस्तान में पड़ी मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें
आरोपी गिरफ्तार
बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अरबाज के खिलाफ पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी और देर रात आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें
Published on:
08 Jun 2019 12:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
