2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई के बाद भी बढ़ गया रावण के पुतलों का कद

इस बार सबसे ऊँचे रावण के पुतले का दहन वनखंडिनाथ रामलीला में किया जाएगा। यहाँ रावण के पुतले की ऊंचाई 88 फीट है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 19 Oct 2018, 9:31 AM IST

vijay dashmi

महंगाई के बाद भी बढ़ गया रावण के पुतलों का कद

बरेली। आज हर तरफ महंगाई का शोर है और महंगाई पर जमकर राजनीति भी हो रही है। लेकिन आस्था के आगे महंगाई ने भी अपने घुटने टेक दिए है। शायद यही कारण है कि बढ़ती महंगाई के बीच रावण के पुतलों की ऊंचाई कम होने की जगह बढ़ गई है। शहर में होने वाली रामलीला में इस बार रावण के पुतलों की ऊंचाई पिछली बार की तुलना में ज्यादा रखी गई है। शहर में प्रमुख जगहों पर लगने वाले रावण के पुतलों की ऊंचाई कहीं पर 88 फीट है तो कहीं 45 फीट रखी गई है।

ये भी पढ़ें

PHOTO GALLERY: शहर में मची दुर्गा पूजा की धूम- देखें तस्वीरें

जोगीनवादा का रावण सबसे ऊंचा
शहर में कई जगहों पर रामलीला का मंचन हो रहा है। रामलीला में विजयदशमी वाले रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इनमे जोगीनवादा की वनखंडीनाथ रामलीला, चौधरी तालाब की रामलीला के साथ ही पर्वतीय समाज की रामलीला, राजेंद्रनगर, कटरा चाँद खां और बीआइ बाजार की रामलीला प्रमुख है। इस बार सबसे ऊँचे रावण के पुतले का दहन वनखंडिनाथ रामलीला में किया जाएगा। यहाँ रावण के पुतले की ऊंचाई 88 फीट है जबकि इसी रामलीला में मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों की ऊंचाई 70 फ़ीट है।

ये भी पढ़ें

Dussehra 2018:इस मुहूर्त में करें विजयदशमी का पूजन, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

कहाँ कितना ऊंचा रावण

शहर में होने वाली रामलीला में जोगीनवादा में सबसे ज्यादा ऊँचे रावण के पुतले का दहन होगा। यहाँ पर 88 फ़ीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। चौधरी तालाब की रामलीला में 60 फ़ीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है यहाँ पर मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों की ऊंचाई 50 फ़ीट रखी गई है। सदर बाजार, सुभाषनगर और पर्वतीय समाज की रामलीला में 45 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

फूलों की होली में जमकर बरसे फूल, मंत्री रेखा आर्या ने भी खेली होली- देखें तस्वीरें

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश