नेट सेल के नोडल अधिकारी नवीन गुप्ता ने बताया कि स्नातक में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए एवं परास्नातक में एमए, एमएससी और एमकॉम समेत कई स्नातक और परास्नातक कोर्स के 1.65 लाख छात्रों की डिग्री अपलोड कर दी गई हैं। अभी बीएड, एमबीबीएस समेत तमाम कोर्स के करीब सात हजार छात्रों की डिग्रियां अपलोड होनी हैं। अगले चरण में मार्कशीट भी नैड पर अपलोड कर डिजिटल कर दी जाएगी।