
Big News : बिना मान्यता के चल रहे 8 स्कूल सील, मचा हड़कम्प
जालौन. जनपद के कालपी तहसील और रामपुरा ब्लाक क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित 8 स्कूलों पर गाज गिरी। शिक्षा विभाग की गठित टीम एवं पुलिस फोर्स की मौजूदगी में विद्यालयों को सील कर दिया गया। टीम द्वारा हिदायत दी गई कि बगैर मान्यता के चल रहे स्कूल संचालक स्वत: बंद कर दें नहीं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
बता दें कि बीते कई वर्षों से शिक्षा के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा था। गली कूचों में लोग मानक विहीन विद्यालय संचालित करके बच्चों का भविष्य चौपट करने में लगे थे लेकिन योगी सरकार आने के बाद प्रदेश में मानक विहीन और बिना मान्यता के संचालित होने वाले विद्यालयों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया जिससे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो सके।
बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर मारा छापा
आज कालपी नगर में जिलाधिकारी मन्नान अख्तर के द्वारा गठित की गई टीम के सदस्य तहसीलदार शालिगराम के नेत्रत्व में खंड शिक्षा अधिकारी महेश शर्मा व राजकीय इंटर कॉलेज दमरास के प्रधानाचार्य दयाराम गौतम द्वारा पुलिस बल द्वारा कालपी के कई विद्यालय में छापा डाला गया जिसमें सेंट जेवियर, मां वनखंडी देवी, न्यू सन राइज विद्यालय व पैराडाइस विद्यालय की मान्यता न होने के कारण उन्हे सील कर दिया गया। इसके साथ ही विद्यालय के दरवाजे पर भी लिखवा दिया गया कि यह विद्यालय फर्जी है और अभिभावक इनके झांसे में न आए। बाद में खंड शिक्षा अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार की जाएगी और शिक्षा के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा उसके खिलाफ एफ़आईआर भी कराई जाएगी।
रामपुरा में 4 विद्यालय सीज
रामपुरा में भी बीईओ रामगोपाल वर्मा व जीआइसी सिद्धपुरा के प्रसिपल डा. मुकेश भूषण ने थाना रामपुरा का पुलिस फोर्स लेकर आधा दर्जन स्कूलों पर अचानक छापा मारा। बिना मान्यता के संचालित कन्हैयालाल विद्यालय निनावली जागीर व आरएमडी विद्यालय नावर पढ़ाई चल रही थी। अचानक टीम व पुलिस फोर्स देखकर अचंभे में पड़ गए। टीम अंदर जाकर बच्चों को प्यार से समझाया कि यह स्कूल फर्जी है इसमें न पढ़ना, कहकर विद्यालयों को सील कर दिया। इसके बाद रामपुरा में संचालित स्व. सूरजपाल विद्यालय व गायत्री ज्ञान मंदिर जूनियर स्तर तक को बंद करा सील करवा दिया गया। उसके बाद न्यू विजन विद्यालय ऊमरी गए, जहां पर विद्यालय में ताला बंद था। उस पर भी नोटिस चस्पा करवा दिया गया।
अवैध रूप से संचालित विद्यालय के संचालकों में हड़कंप
बीईओ रामगोपाल वर्मा बताया कि जिन फर्जी स्कूलों को सील किया गया। उन बच्चों के अभिभावकों से घर जाकर संपर्क किया तथा उनको सरकारी स्कूलों में दाखिला लेकर बच्चों को पढ़ाने को प्रेरित किया। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित विद्यालय के संचालकों में हड़कंप मच गया है।
Published on:
11 Jul 2018 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजालौन
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
