2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरदार वल्ल्भभाई पटेल की जयंती मनाएगी सपा

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिला मुख्यालयों पर सरदार वल्ल्भभाई पटेल की जयंती मनाने का निर्णय लिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 7 Oct 2018, 5:23 PM IST

sardar vallabhbhai patel

सरदार वल्ल्भभाई पटेल की जयंती मनाएगी सपा

बरेली। भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्ल्भभाई पटेल की जहाँ भाजपा सबसे ऊंची प्रतिमा लगवा रही है वही समाजवादी पार्टी भी इस साल सरदार वल्ल्भभाई पटेल की जयंती धूम धाम से मनाएगी। समाजवादी पार्टी के प्रेदश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक और पूर्व विधायक के साथ ही सभी प्रमुख नेताओं को पत्र लिख कर सरदार वल्ल्भभाई पटेल की जयंती मनाने के निर्देश जारी किए है।


ये भी पढ़ें

शारदीय नवरात्र 10 अक्टूबर से प्रारम्भ, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त एवं तिथियां

सभी जिला मुख्यालय पर होंगे कार्यक्रम

अपने पत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लिखा है कि सरदार वल्ल्भभाई पटेल एक दृढ संकल्प वाले कुशल प्रशासक थे। जिनके ही प्रयासों और निर्णय के कारण देश की स्वतंत्रता के बाद 565 रियासतों को भारत देश में शामिल कर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि आज भारत अखंड है। उन्होंने भारत की एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए ही आरएसएस पर प्रतिबंध लगा कर साहस का परिचय दिया था। ऐसे महापुरुष के आदर्शों की जानकारी कार्यकर्ताओं को समय समय पर होनी चाहिए जिसके कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिला मुख्यालयों पर सरदार वल्ल्भभाई पटेल की जयंती मनाने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें

बरेली कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

होगा भव्य आयोजन

सरदार वल्ल्भभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के मिशन कम्पाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाई जाएगी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का कहना है कि सरदार वल्ल्भभाई पटेल की जयंती मनाने का पत्र आया है और बरेली में पटेल जी की जयंती पर पार्टी कार्यालय पर भव्य आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

दबंगई - घर के सामने शराब पीने से मना करने पर युवक की हत्या

मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, दो किलो अफीम बरामद