10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निदा के खिलाफ अब समाजवादी पार्टी नेता का लेटर पैड वायरल, लिखी अश्लील बातें और गला काटने की बात

निदा के खिलाफ महानगर समाजवादी पार्टी के नेता अनीस खान तहसीनी के लेटर पैड का इस्तेमाल किया गया है जिसमें उनके खिलाफ काफी अश्लील टिप्पणी की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 28 Aug 2018, 5:02 PM IST

nida khan

निदा के खिलाफ अब समाजवादी पार्टी नेता का लेटर पैड वायरल, लिखी अश्लील बातें और गला काटने की बात

बरेली। तीन तलाक, हलाला और बहु विवाह के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान के खिलाफ अब एक और लेटर जारी हुआ है। महानगर समाजवादी पार्टी के एक नेता के लेटर पैड पर निदा खान के अशोभनीय बातें लिखी गई है इतना ही नहीं इस लेटर में निदा खान की गर्दन काटने की बात कही गई है। इस मामले में ट्विटर के माध्यम से यूपी पुलिस से शिकायत की गई है। वहीं निदा खान का कहना है कि उन्होंने जो मुकदमे दर्ज कराए थे उसमें पुलिस ने किसी की भी गिरफ्तारी नहीं है, जिसके कारण उनके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है।

क्या बोलीं निदा खान

निदा खान को इस्लाम से खारिज किए जाने के बाद लगातार उसे धमकियां मिल रही हैं। एक संगठन द्वारा तो निदा के खिलाफ तालीबानी फरमान जारी हो चुका है। जिसमेंं निदा की चोटी काटने और उसे पत्थर मारकर देश से निकालने वाले को 11786 रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई थी। तमाम कोशिशों के बाद पुलिस ने निदा के खिलाफ फतवा जारी करने वाले मुफ्तियों और तालीबानी एलान करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। निदा का कहना है कि एफआईआर तो दर्ज हो गई लेकिन इन मामलों में पुलिस ने किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की है जिससे उसके खिलाफ साजिश करने वालों के हौसले बुलंद हैं। अब एक और लेटर सामने आने पर उनका कहना है कि वो कितनी एफआईआर दर्ज कराएंगी।

सपा से कोई नाता नहीं

निदा के खिलाफ महानगर समाजवादी पार्टी के नेता अनीस खान तहसीनी के लेटर पैड का इस्तेमाल किया गया है जिसमें उनके खिलाफ काफी अश्लील टिप्पणी की गई है और निदा की गर्दन काटने की बात कही गई गई है। वहीं इस मामले में सपा महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद का कहना है कि अनीस खां का समाजवादी पार्टी से कोई नाता नहीं है वो पहले सपा के नामित सदस्य थे। उनके लेटर पैड का प्रयोग कर साजिश की गई है क्योंकि अनीस खां तहसीनी काफी सज्जन इंसान हैंं और वो ऐसा नहीं कर सकते।

निदा खान को किया था इस्लाम से खारिज

निदा खान तलाक पीड़ित महिलाओं की लड़ाई लड़ रही हैं। निदा की शादी आला हजरत खानदान में हुई थी लेकिन तलाक के बाद निदा अपने मायके में रह रही है और अपने पति के खिलाफ़ मुकदमा लड़ रही है। तलाक पीड़ित महिलाओं की आवाज बनी निदा के खिलाफ मुफ़्ती ने फतवा जारी कर उसे इस्लाम से खारिज कर दिया था। जिसके अनुसार निदा के बीमार पड़ने पर कोई उसे देखने नहींं जाएगा और उसकी मौत के बाद कब्रिस्तान में दफनाने नहींं दिया जाएगा। फतवा जारी होने के बाद निदा ने अपने और परिवार की जान को खतरा बताया था जिसके बाद निदा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।