7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन के दूसरे सोमवार पर नाथ नगरी में भक्तों सैलाब- देखें तस्वीरें

सुबह से ही शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए भगवान भोले के भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें लगी हुई है। भारी तादात में कांवड़ियें में गंगा जी से जल लेकर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।

2 min read
Google source verification
savan ka somvar

सावन के दूसरे सोमवार पर नाथ नगरी में भक्तों सैलाब- देखें तस्वीरें

बरेली। सावन दूसरे सोमवार पर नाथ नगरी बरेली शिव की भक्ति में पूरी तरह से डूबी हुई है। सुबह से ही शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए भगवान भोले के भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें लगी हुई है। भारी तादात में कांवड़ियें में गंगा जी से जल लेकर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।

धोपा मंदिर में हुआ जलाभिषेक

सावन के दूसरे सोमवार पर नाथ नगरी जलाभिषेक समिति के लोगों ने कैंट के धोपेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शंकर की आरती का आयोजन किया जिसमे काफी तादात में भक्तों हिस्सा लिया। नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की यात्रा श्यामगंज से शुरू हुई और शहर के विभिन्न रास्तों से होती हुई धोपा मंदिर पहुंची। इस दौरान धोपा मंदिर भगवान भोले के जयकारों से गूँज उठा।

सभी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

बरेली में दिशाओं में भगवान शिव के प्राचीन मंदिर है इस लिए बरेली को नाथ नगरी भी कहा जाता है। सावन की महीने में नाथ नगरी का नजारा कुछ अलग ही होता है और यहाँ पर हजारों की तादात में कांवड़ियें गंगा जी से जल लाकर सावन के सोमवार पर मंदिरों में जलाभिषेक करते है। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर सुबह से ही भक्त अलखनाथ, मढ़ीनाथ, धोपेश्वरनाथ, पशुपतिनाथ और बनखण्डिनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना के लिए पहुँच रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सावन के सोमवार और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है मंदिरों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है साथ ही मंदिरों में काफी तादात में पुलिस भी तैनात की गई है इसके साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर भी काफी तादात में पुलिस बल के साथ ही आईटीबीपी के जवान भी तैनात किए गए है। मंदिरों में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ ही सिविल डिफेंस की टीम भी तैनात की गई है।