26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 80 लाख की स्मैक बरामद

पुलिस ने पराताश गांव के पास से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 820 ग्राम स्मैक बरामद की है जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 80 लाख रुपए बताई जा रही है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 3:45 PM IST

crime

स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 80 लाख की स्मैक बरामद

बरेली। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन ब्राउन के तहत बिथरी चैनपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पराताश गांव के पास से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस ने 820 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 80 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि वह शहर में स्मैक की सप्लाई करने आ रहा था। रास्ते में ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

और लोगों की तलाश

एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि टीपी नगर चौकी इंचार्ज अब्बास हैदर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक लाखों की स्मैक लेकर शहर की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस नेे पराताशपुर गांव के मोड़ पर घेराबंदी कर ली और संदेह होने पर एक युवक को रोक लिया। चेकिंग के दौरान उसके पास से पुलिस ने 820 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी कीमत 80 लाख रुपए की बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम सलीम पुत्र महबूब खां निवासी फरीदपुर के जेड गांव बताया है। पुलिस के मुताबिक यह तस्कर फरीदपुर से स्मैक लेकर शहर के तस्करों को सप्लाई देने जा रहा था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य स्मैक तस्करों की धरपकड़ की तैयारी में है।

स्मैक की खेप पहुंचाने पर मिलते हैं 50 हजार

पुलिस को पूछताछ में सलीम ने बताया कि उसको स्मैक की खेप पहुंचाने के बदले 50 हजार रुपए मिलते हैं। यह पैसे पूरा माल सही ठिकाने पर पहुंचाने के बाद ही मिलता है। पूछताछ में पता चला है कि स्मैक तस्कर का एक साथी पुलिस को दूर से ही देखकर भाग गया था। जिसकी तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है।

नशीले पदार्थों का जंक्शन बना बरेली

नेशनल हाईवे 24 पर दिल्ली लखनऊ के बीच बसा बरेली मादक पदार्थों की तस्करी का जंक्शन बनता जा रहा है इसके पहले भी मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है। नेपाल से तस्कर सप्लाई लेकर बरेली के रास्ते से ही गुजरते जिनको पहले भी कई बार पकड़ा जा चुका है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग