16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान पकड़ा गया संदिग्ध, पूछताछ जारी

शहबाज अख्तर नामक के युवक को पकड़ा है जिससे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 21 Jul 2018, 2:36 PM IST

Narendra Modi

BREAKING प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान पकड़ा गया संदिग्ध, पूछताछ जारी

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शाजहांपुर रैली के दौरान बहेड़ी से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस की टीम ने बहेड़ी थाना क्षेत्र के तलपुरा में छापा मार कर 30 वर्षीय शहबाज अख्तर नामक के युवक को पकड़ा है जिससे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है। शहबाज की गतिविधियों पर काफी समय से नज़र रख रही थी। पकड़े गए युवक के आतंकी कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं। एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि बहेड़ी इलाके से युवक पकड़ा गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने कहा वादा निभाने आया हूं, अब किसानों को गन्ने की लागत मूल्य पर 80 फीसद मिलेगा सीधा लाभ

शाजहांपुर में की रैली संबोधित
शाजहांपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान कल्याण रैली को सम्बोधित किया। उसके पहले पड़ोसी जिले बरेली से संदिग्ध युवक का पकड़ा जाना बड़ी सफलता माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक दुबई में भी नौकरी कर चुका है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने किसान कल्याण रैली में किया राहुल पर प्रहार, बोले - उन्हें सिर्फ प्रधानमंत्री की कुर्सी दिखती है

राहुल पर साधा निशाना
शाहजहांपुर की रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों से सवाल किया कि लोकसभा में हुआ वो गलत था कि नहीं। पीएम ने कहा कि उन लोगों को सिर्फ प्रधानमंत्री की कुर्सी दिखती है, न देश का किसान दिखता है और नाहीं देश का जवान दिखता है।


बता दें कि शुक्रवार को लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविस्वास प्रस्ताव लाया गया था, इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था। प्रधानमंत्री ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया। शाहजहांपुर रैली में भी प्रधानमंत्री राहुल गांधी पर निशाना साधना नहीं भूले।