4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौलाना तौकीर रजा ने बरेली डीएम आर विक्रम सिंह को बताया जिहादी अफसर

बरेली के डीएम ने कासगंज हिंसा को लेकर की थी फेसबुक पोस्ट, मौलाना तौकीर रजा ने किया समर्थन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 30 Jan 2018, 5:12 PM IST

डीएम बरेली मौलाना तौकीर रजा

बरेली। कासगंज हिंसा पर फेसबुक पोस्ट कर सुर्खियों में आए बरेली के डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह के समर्थन में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा उतर आए हैं। तौकीर रजा ने राघवेंद्र विक्रम सिंह को जिहादी अफसर बताते हुए कहा कि डीएम ने फेसबुक पर लिखकर जिहाद किया है। वो उन्हें मुजाहिद समझते हैं। मौलाना ने कहा कि अभी सबकुछ खत्म नहीं हुआ है। कोशिश करें तो हिंदू-मुस्लिम एकता कायम हो सकती है।


तिरंगा यात्रा पर उठाया था सवाल
डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने कासगंज हिंसा को लेकर फेसबुक पर पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने तिरंगा यात्रा पर सवाल उठाया था। डीएम ने लिखा था कि अजब रिवाज बन गया है। मुस्लिम मोहल्लों में ज़बरदस्ती जुलूस ले जाओ और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाओ। क्यों भाई वे पकिस्तानी हैं क्या ? यही यहां बरेली में खैलम में हुआ था। फिर पथराव हुआ, मुकदमे लिखे गए। उनकी इस पोस्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। जिसके बाद डीएम ने माफी मांगते हुए फेसबुक से उस पोस्ट को हटा दिया। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने डीएम की इस पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह का समर्थन
मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने फेसबुक पर लिख जिहाद किया है। वो उनको मुजाहित समझते हैं। आज भी ऐसे लोगों हैं जो अपना बात सबके सामने रख रहे हैं। हमें मिलकर कोशिश करनी चाहिए। जिससे यह नफरत खत्म हो सके। उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जो लोगों को लड़ाने का काम करने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जबरदस्ती नारे लगवाए जाएंगे तो शहर शहर फसाद होगा। राष्ट्रगान अंग्रेज की शान में लिखा गया। राष्ट्रगान को बदलना चाहिए। वो इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। तौकीर रजा ने यह भी कहा कि वो एक फरवरी को एकता संदेश यात्रा लेकर कासगंज जाएंगे। मृतक चंदन गुप्ता के परिवार से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि चंदन गुप्ता के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए। इस घटना पर सेक्युलर दल खामोश क्यों हैं?


आईएमसी नहीं लड़ेगा लोकसभा का चुनाव
आईएमसी के अध्यक्ष तौकीर रजा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ की, लेकिन हज सब्सिडी खत्म करने को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हज सब्सिडी खत्म कर धोखा दिया है।