विधायक पर दो मुकदमे दर्ज होने के बाद जहाँ उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए थे वही सोशल मीडिया पर भी विधायक के समर्थन में जमकर पोस्ट की जा रही है। कोई उन्हें हिंदुओं के लिए लड़ने वाला अकेला नेता बता रहा है तो कोई उन्हें बरेली का बाल ठाकरे जहाँ लोग विधायक के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं वही एसएसपी मुनिराज के समर्थन में भी फेसबुक, वाट्सअप और ट्विटर पर पोस्ट की जा रही है। एसएसपी की कार्रवाई को सही बताते हुए उन्हें सिंघम बताया जा रहा है। सिंघम फिल्म के पोस्टर पर एसएसपी का फोटो लगाकर उस पर लिखा गया है बरेली का असली सिंघम एसएसपी मुनिराज और इस पोस्ट को जमकर वायरल किया जा रहा है। पुलिसकर्मी भी इस फोटो को शेयर कर रहे हैं।