बरेली। मोहर्रम पर हुए विवाद के बाद भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल पर मुकदमा दर्ज कराने के बाद चर्चा में एसएसपी मुनिराज को फिलहाल जिले से नहीं हटाया जा रहा है। एसएसपी को हटवाने के लिए भाजपा विधायक ने सरकार से लेकर संगठन तक पैरवी की लेकिन एसएसपी की कुर्सी बरकरार है। ऐसा माना जा रहा है कि एसएसपी की सख्ती की वजह से ही मोहर्रम पर कोई बड़ा विवाद नहीं हो पाया। जिसके चलते एसएसपी की कुर्सी सलामत है।