रेलवे स्टेशन हरिद्वार के स्टेशन अधीक्षक को हाथ से लिखा हुआ एक पत्र मिला है। इसमें बरेली और अलीगढ़ रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई है। यह पत्र पांच अक्टूबर को मिला था। पत्र में बरेली और अलीगढ़ के अलावा मुरादाबाद, रामपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, काठगोदाम, लक्सर, रुड़की, देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की बात कही गई है।