
video: छोटी बहन को पीटा तो पिता ने कर दी बेटे की हत्या
बरेली। भोजीपुरा में युवक ने अपनी बहन को पीटा तो युवक के पिता और भाई की पीट पीट कर हत्या कर दी। खाना बनाने में देर होने पर शराबी युवक ने अपनी बहन को बुरी तरह से पीटा था। बीच बचाव करने आए पिता को भी युवक ने पीट दिया था। जिसके बाद पिता ने दूसरे बेटे की मदद से बेटे को पीट पीट कर मार डाला। पुलिस ने घायल बहन की शिकायत हत्या के आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
खाना बनाने में हुई थी देर
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के फरीदापुर का रहने वाला धर्मेंद्र शराब पीकर आए दिन घर में झगड़ा करता था। धर्मेंद्र जो भी रूपये कमाता था उसे शराब में ही उड़ा देता था। करवा चौथ वाली रात वो नशे में धुत होकर घर पहुंचा और उसने छोटी बहन से खाना माँगा लेकिन घर में खाना नहीं बना था। इससे नाराज होकर धर्मेंद्र अपनी बहन को पीट दिया जिससे उसके हाथ पैर टूट गए। बीच बचाव करने आए पिता दिनेश को भी उसने पीट दिया जिसके बाद पिता ने अपने दूसरे बेटे मिंटू के साथ धर्मेंद्र पर लाठी डंडो से पीट पीट कर मार डाला।
पिता-पुत्र गिरफ्तार
धर्मेंद्र की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घायल लड़की की शिकायत पर पिता पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
Updated on:
28 Oct 2018 02:35 pm
Published on:
28 Oct 2018 02:35 pm
