1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृतसर हादसे में जान गंवाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

विजय दशमी के अवसर पर पंजाब के अमृतसर में जान गंवाने वाले लोगों को विभिन्न संगठन के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 20 Oct 2018, 7:45 PM IST

rail accident

अमृतसर हादसे में जान गंवाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

बरेली। विजय दशमी के अवसर पर पंजाब के अमृतसर में जान गंवाने वाले लोगों को विभिन्न संगठन के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां के के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने गांधी पार्क में दो मिनट का मौन रखकर हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस ने हादसे का शिकार हुए लोगों के लिए मुआवजे की भी मांग की। कांग्रेस ने मृतकों को 10 लाख और घायलों को पांच लाख रूपये का मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस ने इस हादसे की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की।

ये भी पढ़ें

सेना ने शुरू की 1048 किमी की साइकल यात्रा- देखें तस्वीरें

हादसों को रोकने के इंतजाम हो

अमृतसर हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिये राबिया जनसेवा सोशल एवं वेलफेयर सोसायटी ने भी श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया। सोसायटी के कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में की अध्यक्ष हज्जन राबिया अख्तर ने हादसे पर अफसोस ज़ाहिर करते हुऐ कहा कि देश के लिए ये बड़ा हादसा है और इस हादसे से पूरा देश दुखी है। उन्होंने पंजाब सरकार और भारतीय रेलवे मांग की है कि भविष्य में इस तरह के हादसो की रोकथाम के लिये व्यापक इंतेज़ाम किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए सरकारी नौकरी की भी मांग की।

ये भी पढ़ें

धमकी: सेक्युलर मोर्चा का नेता सपा नेता से बोला रास्ते में पिटोगे तो कोई बचाएगा नहीं

दशहरा पर हुआ था हादसा

पंजाब के अमृतसर में विजयदशमी पर रावण दहन देख रहे लोगों को ट्रेन ने रौंद दिया था जिसमे 60 से ज्यादा लोगों की मौत गई जबकि इस हादसे में बहुत से लोग घायल भी हुए है जिनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में तमाम लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

मुलायम के 40 साल पुराने साथी ने छोड़ी सपा, बोले दो-दो रूपये चंदा कर बनाई थी पार्टी लेकिन अब....

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश