बरेली। शहरवासी एक अनूठी शादी के गवाह बने जहां भारत माता को साक्षी मानकर वर वधु ने सात फेरे लिए इतना ही नहीं इस शादी में एक दूसरे का साथ निभाने के सात वचन के अलावा आठवा वचन देश प्रेम और समाजसेवा का लिया गया। हिमानी का परिवार चाहता था कि उसकी शादी भारत माता को साक्षी मानकर हो जिस पर आशुतोष के परिजनों ने सहमति दे दी।