11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या

मृतक महिला के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 29 Sep 2018, 10:25 AM IST

murder

देवर ने भाभी की गोली मारकर की हत्या

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के क्यारा गाँव में देवर ने अपनी विधवा भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। परिजन इस मामले में कुछ ज्यादा नहीं बोल रहें है लेकिन बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद से ही मृतक महिला का देवर उस पर बुरी नजर रखता था। कुछ दिन पहले भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। देर रात फिर दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी देवर ने अपनी भाभी को लाइसेंसी बन्दूक से गोली मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

पंचायत में किशोरी की आबरू की कीमत 3.5 लाख

तीन साल पहले हुई पति की मौत

कैंट थाना क्षेत्र के क्यारा गांव की रहने वाली रितु सिंह के पति जयपाल सिंह की मौत तीन साल पहले कैंसर की बीमारी से हुई थी। रितु के पति की मौत के बाद उसका देवर सर्वेश उस पर बुरी नजर रखता था और रितु से शादी करने की जिद पर अड़ा था। रितु इस बात का विरोध करती थी। कुछ दिनों पहले भी दोनों में विवाद हुआ था जिस पर सर्वेश ने अपनी भाभी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। देर रात सर्वेश शराब के नशे में रितु के घर पहुंचा और उसको गालियां देना शुरू कर दीं। विरोध पर सर्वेश ने अपनी लाईसेंसी बंदूक से भाभी को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई सर्वेश द्वारा चलाई गई गोली से रितु की बेटी भी घायल हो गई। अपनी भाभी की हत्या करने के बाद सर्वेश मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें

भारत बंद- दुकानें बंद कर दवा व्यापारी बोले अगर सरकार नहीं मानी तो उठाएंगे बड़ा कदम

पुलिस कर रही तलाश

सर्वेश के फरार होने के बाद रितु की बेटी अन्नू अपने चचेरे भाई धीरेन्द्र प्रताप सिंह के घर पहुंची और उसे घटना की जानकारी दी। धीरेन्द्र जब अपनी चाची रितु के घर पहुंचा तो रितु की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इस पर धीरेन्द्र ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही धीरेन्द्र की तहरीर पर पुलिस सर्वेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी प्रथम कुलदीप कुमार ने बताया कि देवर ने भाभी की हत्या की है। देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

ये भी पढ़ें

राम मंदिर निर्माण कब होगा इसको लेकर योगी के कानून मंत्री ने कह दी बड़ी बात -देखें वीडियो