1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी आदित्यनाथ का बरेली में एक और ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगदारी मांगने वाले अब रुपये देकर जाएंगे। कनाडा और जापान भी उत्तर प्रदेश में निवेश के इच्छुक हैं।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Nov 26, 2017

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

बरेली। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नैया पार कराने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बरेली कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री ने कारोबारी के घर पर आयोजित हुई बैठक में हिस्सा लिया। यहां पर बरेली में कैसे और क्या विकास हो सकता है. इसकी सम्भवना तलाशी गई। सीएम ने मंच से सरकार की उपलब्धियां गिनाई और बरेली को केंद्र और राज्य सरकार में मजबूत शहर बताया। इस दौरान केंद्र सरकार में मंत्री संतोष गंगवार और राज्य सरकार में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल समेत मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम मंच पर मौजूद रहे।


कई लोग प्रदेश में तलाश रहे संभावना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजनों की बैठक में बोलते हुए कहा कि आज कई बड़े उद्योगपति यहां पर व्यापार की संभावना तलाश रहे हैं। पिछली सरकार में व्यापारी कैराना से पलायन कर गए थे लेकिन अब वो लोग लौट रहे हैं। बड़े बड़े उद्योगपति यहां रुचि दिखा रहे है। उन्होंने कहा था कि व्यापारियों से पैसा मांगा जा रहा था, लेकिन अब अब जो पैसा मांग रहे थे, वो देकर जाएंगे। इसके कारण तमाम लोग उत्तर प्रदेश में निवेश के इच्छुक है। कनाडा और जापान जैसे देश भी यहां आने के इच्छुक हैं।


किसानों की कर्जमाफी की
प्रबुद्धजनों की बैठक में मुख्यमंत्री ने किसानों की कर्जमाफी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कर्जमाफी की घोषणा के बाद रिजर्व बैंक ने अपने आपको अलग कर लिया। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने ऐसा काम किया कि किसानों का कर्ज किसी की सहायता के बगैर माफ कर दिया। इसके लिए जिन खर्चों में चोरी हो रही थी, उन्हें बन्द किया गया और प्रदेश सरकार ने अपने दम पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया।

रवाना होंगे मुरादाबाद
एनडी तिवारी के बाद योगी आदित्यनाथ ऐसे सीएम हैं, जिन्होंने बरेली में रात्रि विश्राम किया। योगी आदित्यनाथ के पहले एनडी तिवारी ने ही बरेली के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया है। योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह करीब 11:15 पर मुरादाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग