10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

230 जगह से शहर पर रहेगी 450 सीसीटीवी कैमरों की नजर

- 230 प्वाइंट होंगे

2 min read
Google source verification
230 जगह से शहर पर रहेगी 450 सीसीटीवी कैमरों की नजर

230 जगह से शहर पर रहेगी 450 सीसीटीवी कैमरों की नजर

फेक्ट फाइल

- 100 कैमरे लगेंगे प्रथम चरण में

- 12 स्थानों पर होंगे पीटीेजेड कैमरे

- 450 कैमरे लगेंगे शहर भर में

दलपत धतरवाल
बालोतरा.

अपराध पर आधुनिक तकनीक से नियंत्रण के लिए अब शहर पर तीसरी आंख की नजर शुरू होगी। 230 स्थान चिन्हित किए गए है जहां 450 सीसीटीवी कैमरे लगंेगे। पुलिस कंट्रोल रूम इसको नियंत्रित करेगा। जिला मुख्यालय बाड़मेर और बालोतरा में अभय कमांड योजना के तहत स्मार्ट पुलिसिंग वर्क में यह कार्य शुरू किया गया है।

अभय कमांड योजना में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर कुछ माह पूर्व कंपनी की ओर से पुलिस अधिकारियों के साथ सर्वे किया गया था। इसके बाद जिला मुख्यालय पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को लिए पोल लगाए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर पहले चरण में करीब सौ कैमरे लगाए जाने के बाद करीब एक माह बाद बालोतरा में कार्य शुरू होगा। इसके तहत कंपनी सबसे पहले चिह्नित स्थानों पर सीमेन्टेड फाउंडेशन के पोल लगाएगी। हर पोल पर अलग से विद्युत कनेक्शन होगा। कनेक्शन के बाद पोल को ऑप्टीकल फाइबर कैबल से जोड़कर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

स्मार्ट पुलिसिंग के लिए नवाचार- राज्य में स्मार्ट पुलिसिंग अपनाई जा रही है। पुलिस अभय कमांड सेंटर से पुलिस उच्च क्वालिटी वीडियो कैप्चरिंग, वीडियो सर्विलांस, कॉल रिकॉर्डिंग, वाहन ट्रैकिंग, भीड़ प्रबंधन, अपराध स्थल की मॉनीटरिंग आदि कर सकेगी। पुलिस को अपराधियों की पहचान, फोरेन्सिक इंवेस्टिगेशन, यातायात नियंत्रण, अपराध नियंत्रण और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी।
बारह स्थान पर पीटीजेड कैमरे - बालोतरा में कंपनी की ओर से पुलिस अधिकारियों के साथ किए गए सर्वे में 230 प्वाइंट कैमरे लगाने के लिए चिह्नित किए थे। इसमें चौराहे पर चार, तिराहे पर तीन, दो रास्तों पर दो कैमरे लगाए जाएंगे। इनके अलावा 12 स्थानों पर पीटीजेड कैमरे (मूवेबल कैमरे) लगाए जाएंगे। शहर में 450 से अधिक कैमरे लगेंगे।

हाईटेक होगा पुलिस तंत्र - शहर में अभय कमांड सेंटर शुरू होने के बाद पुलिस तंत्र हाइटेक होगा। इससे पुलिस को शहर में किसी भी कोने में अपराध होने पर उसकी जानकारी जुटाने में आसानी होगी। जल्द ही कैमरे लगाने का काम शुरू होगा। - कैलाशदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग