मेगा हाइवे पर पायला कलां के पास हुए दर्दनाक हादसे में अशोक कुमार (60) पुत्र शिवलाल, श्रवण (28) पुत्र अशोक, मंदीप (04) पुत्र प्रवीण सोनी, रिंकु (06 माह) पुत्री अरुण सोनी व ब्यूटी (25) पत्नी अरूण सोनी की मौत हो गई थी। पुलिस कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। अस्पताल से पांच सदस्यों के शव एक साथ एक घर पहुंचे तो चारों और चीखने-चिल्लाने और करूण क्रंदन ने कलेजों को कंपा दिया।