6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई भर्ती के बाद 3 पंचायत समितियों को मिले 40 वीडीओ

ग्राम पंचायतों में लंबे समय से चल रही पद रिक्तता को कम करने के लिए सरकार ने हाल ही में भर्ती के बाद नियुक्त किए गए ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को पंस से ग्रापं में भेजने की कवायद शुरू की है।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_6177049247195707881_y.jpg

सिणधरी. ग्राम पंचायतों में लंबे समय से चल रही पद रिक्तता को कम करने के लिए सरकार ने हाल ही में भर्ती के बाद नियुक्त किए गए ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को पंस से ग्रापं में भेजने की कवायद शुरू की है।

इसके चलते सिणधरी उपखंड क्षेत्र के पायला कला, आडेल व सिणधरी में 40 वीडीओ मिले हैं। गौरतलब है कि आमजन को पंचायती राज में पद रिक्त के कारण अतिरिक्त कार्यभार के चलते अधिकतर ग्राम विकास अधिकारी भाग दौड में ही लगे रहते थे। अब संभावना है कि इससे छुटकारा मिलेगा। लगभग प्रत्येक ग्रापं के कार्यालय समय में आमजन का कार्य हो सकेगा। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : ज़िले के पहली गोशाला: जहां 1100 गोवंशों को मिलेगा आश्रय, पशु चिकित्सालय व आईसीयू की होगी व्यवस्था

प्रशिक्षण के बाद जल्द ग्राम विकास अधिकारी संभालेंगे काम

नियुक्ति के बाद अब प्रत्येक वीडीओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित वीडीओ को ग्राम पंचायत का चार्ज पूर्व के वीडीओ की ओर से सौंपा जाएगा। प्रशिक्षण पंचायत समिति व ग्राम पंचायत स्तर तक मिलेगा।


पंचायत समिति पहले कार्यरत वीडीओ अब नियुक्त रिक्त पद

आडेल 9 9 2
पायला कला 8 11 1
सिणधरी 7 20 3
कुल योग 24 40 6

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन निकाह: पाकिस्तानी बेटी को मिला वीजा, ससुराल जोधपुर में स्वागत की तैयारियां शुरू

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग