सिविल कांट्रेक्टर भाले खान मेहर के पोते मुज्जमिल खान का निकाह 2 जनवरी, 2023 को वीडिेयो कॉन्फ्रेंसिंग पर ऑनलाइन पाकिस्तान के मीरखास की युवती उऊज फातिमा से हुआ। इस अनूठे निकाह में न बारात गई और न ही बैंडबाजा। दूल्हा अपने परिवार और मित्रों के साथ जोधपुर में स्क्रीन के सामने बैठा और उधर, दुल्हन अपने परिवार के साथ पाकिस्तान में बैठी। निकाह की सारी रस्में ऑनलाइन हुईं। निकाह होने के बाद रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई के बाद दुल्हन ने वीजा के आवेदन किया। भाले खान मेहर ने बताया कि सप्ताह भर पहले वीजा मिल गया। अब दुल्हन ईद के बाद वाघा बॉर्डर से जोधपुर पहुंचेगी।