जयपुर/कोटपूतली। Akshaya Tritiya 2023: हिंदू पंचाग के अनुसार वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया इस बार अक्षय तृतीया के रूप में 22 अप्रेल को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आखा तीज पर बड़ी संख्या में शादी विवाह होने से भी आभूषण की खरीदारी बढ जाती है। इसलिए इन दिनों ज्वैलर्स की दुकानों पर ग्राहकों की चहल पहल बढ़ गई हैं और सोने-चांदी के आभूषणों की बुकिंग होने लगी है।