इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने मौके पर ही शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। कलेक्ट्री से प्रशासनिक अफसर भी वहां आए और उसके बाद परिवार को अधिक से अधिक सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया। देर रात करीब तीन बजे के बाद जाकर शव उठाए गए। इससे पहले गावं वालों ने ट्रैक्टर को आग लगा दी थी और पुलिस जीप पर भी पथराव किए थे। घर में अब मुरारी सिंह की सबसे बड़ी बेटी बची है। पत्नी हर कुछ देर में पति को याद करती रोती है, परिवार से कहती है एक बाद उन्हें बुला दो बस, चेहरा दिखा दो...। परिवार का इसके पास कोई जवाब नहीं है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।