scriptकोविड: जून में गिरा पॉजिटिव का ग्राफ, 30 दिनों में 335 नए केस, 8 की मौत | barmer covid positive | Patrika News

कोविड: जून में गिरा पॉजिटिव का ग्राफ, 30 दिनों में 335 नए केस, 8 की मौत

locationबाड़मेरPublished: Jul 01, 2021 10:26:02 pm

Submitted by:

Mahendra Trivedi

-औसतन 10 से अधिक पॉजिटिव आए रोजाना-महीने के आखिरी दिन ने डराया, 7 नए केस मिले-बाजारों में भीड़ हो रही बेकाबू, मास्क हटने लगा

कोविड: जून में गिरा पॉजिटिव का ग्राफ, 30 दिनों में 335 नए केस, 8 की मौत

कोविड: जून में गिरा पॉजिटिव का ग्राफ, 30 दिनों में 335 नए केस, 8 की मौत

बाड़मेर. जून महीने में संक्रमण का असर काफी रहा। हालांकि महीना आधा बीत जाने के बाद पॉजिटिव की संख्या में कमी आई। इसके बावजूद जिले में जून में कुल 335 नए केस सामने आए। वहीं 8 जनों की मौत हो गई। इस बीच बुधवार को कोविड-19 के सात केस मिले हैं। करीब 13 दिनों बाद फिर से कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जबकि कुछ दिनों से नए केस की संख्या नाममात्र की रह गई थी। लेकिन एक दिन में सात केस नए सामने आने पर चिंता बढ़ी है।
संक्रमण की रफ्तार पर 15 जून के बाद काफी हद तक ब्रेक लग गया था। इसके बाद रोजाना आने वाले संक्रमितों का आंकड़ा दहाई के भीतर ही रहा और फिर बाद में पॉजिटिव की संख्या शून्य भी रही और दो-तीन केस ही सामने आ रहे थे। लेकिन अब फिर से एक साथ 7 नए केस सामने आए हैं।
692 नमूनों की हुई जांच
संदिग्धों की संख्या लगातार 500 से अधिक बनी हुई है। बुधवार को भी 692 नमूनों की जांच में 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण की दर करीब एक फीसदी रही। संक्रमण का खतरा अभी बना हुआ है। विशेषज्ञ मानते हैं कि कोविड खत्म नहीं हुआ है और प्रोटोकॉल की पालना नहीं करने से खतरा बढ़ भी सकता है। थर्ड वेव की आशंका लगातार जताई जा रही है।
फील्ड अस्पताल में अब 12 मरीज
कोविड डेडिकेटेड फील्ड अस्पताल में संक्रमित 12 मरीज अभी भर्ती चल रहे हैं। इनमें से दो आइसीयू में है। जिनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वहीं कुछ मरीज अभी ऑक्सीजन पर है। इनमें महिलाएं अधिक है जो अब सामान्य होने की ओर अग्रसर है। यहां पर अभी संक्रमितों के भर्ती होने का सिलसिला चल रहा है। डिस्चार्ज के साथ नए मरीज भी यहां आ रहे हैं। कोरोना के 10 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन 7 नए केस आने से एक्टिव केस बुधवार को 28 हो गए। वहीं होम आइसोलेशन में अब 11 केस है।
मई में हर दिन 215 पॉजिटिव का था औसत
संक्रमितों के मामले में मई महीने में प्रतिदिन पॉजिटिव केस का औसत 215 से भी अधिक रहा। वहीं 12 मई को जिले में सबसे अधिक संक्रमित 536 एक दिन में मिले थे। इसके अलावा 300 संक्रमित मिलने का सिलसिला तो मई के 20 तारीख के बाद ही जाकर कम हुआ। मई में कुल 6692 पॉजिटिव, 122 की मौत हुई थी। इसे देखा जाए तो जून में संक्रमितों की संख्या काफी कम हो गई है। पिछले 30 दिनों में 335 नए केस तथा 8 लोगों की मौत हुई।
पिछले 10 दिनों में मिले संक्रमित
जून पॉजिटिव
21 02
22 00
23 00
24 02
25 00
26 06
27 04
28 03
29 01
30 07
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो