पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद की जानकारी सामने आई है। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मोइन खान ने पत्नी की जान ले ली। घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष को दी गई। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी गांव पहुंचे। परिजनों के आने पर घटना स्थल पर माहौल गमगीन और तनावपूर्ण हो गया।