बाड़मेर की बेटी का 5 असफलताओं के बाद दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ है । उनकी सफलता के बाद परिवार में जश्न का माहौल है। आपको बता दें कि बाड़मेर की बेटी ने इस उपलब्धि के लिए दिन-रात मेहनत की। लड़कों की तरह शारीरिक रूप से कड़ी मेहनत की। कूद व दौड़ में घंटों बिताए। इस दौरान उन्हें कई असफलताओं का सामना करना पड़ा। तैयारी के दौरान उन्होंने पहले पटवारी की परीक्षा दी, फिर रीट (REET), दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सहित 5 परीक्षाओं में असफल रही। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। बल्कि अपने प्रयास तेज कर दिए और सफलता हासिल करके ही दम लिया। 7 बहनों में सबसे छोटी प्रमोद पर अब सभी को गर्व है।
पिता ने बेटियों को दिए बराबर के मौके