8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने खंगाले डिटर्जन पाउडर के कट्टे तो मिली 75 लाख की शराब

- गुजरात में होनी थी सप्लाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 24 Feb 2024, 12:22 AM IST

gudamalani_1.jpg

गुड़ामालानी मे बरामद अवैध शराब के साथ आरोपी एव पुलिस दल


गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के ग्राम बारासण िस्थत नदी क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने 557 कर्टन अवैध शराब से भरा कंटेनर जब्त कर एक जने को गिरफ्तार किया है। शराब के कर्टन डिटर्जन पाउडर के कट्टों के पीछे छुपा कर रखे गए थे। तस्करों की योजना के अनुसार यहां से शराब छोटी गाडि़यों में भर कर उसे गुजरात में सप्लाई के लिए ले जाना था। पुलिस ने इस दौरान एक पिकअप गाड़ी भी जब्त की है, इसमें शराब के कर्टन भरे जा रहे थे। जब्त शराब की कीमत करीब 75 लाख रुपए आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें: नो बैग डे पर अब होंगे कई कार्यक्रम, हरेक की भागीदारी जरूरी |

कंटेनर से शराब को गाड़ियों में लोड कर रहे थे
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि राज्य राजमार्ग 28 पर फलौदी की तरफ से अवैध शराब से भरा कंटेनर आ रहा है। इस पर पुलिस ने बारासण नदी क्षेत्र में दबिश दी तो वहां पर 1 कंटेनर ट्रक तथा 2 पिकअप गाड़ियां खड़ी थी। कुछ लोग कंटेनर से शराब को गाड़ियों में लोड कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी देखकर शराब तस्कर एक गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बोले हर लोकसभा से हो पच्चीस-पच्चीस लाख वोटों से जीत |

एक को किया गिरफ्तार
वहीं ओमप्रकाश पुत्र रामलाल विश्नोई निवासी आनन्द नगर जूनाखेड़ा, गुड़ामालानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई में कांस्टेबल भूपेन्द्रसिंह, शिवरतन व नीम्बसिंह की विशेष भूमिका रही।